मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Israel Hamas War : इजरायली सेना ने हमास एयरफोर्स के चीफ अबू रकाबा को किया ढेर

Israel Hamas War : इजरायली सेना ने हमास एयरफोर्स के चीफ अबू रकाबा को किया ढेर

इजराइल-हमास युद्ध के 22वें दिन इजराइली सेना ने बड़ी जीत हासिल की है. दरअसल इजरायली डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि सेना ने हमास एयरफोर्स के चीफ अबू रकाबा को मार गिराया है. रकाबा 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजराइल पर किए गए हमले का मास्टरमाइंड था।

इजरायली रक्षा बल ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए हमास वायु सेना प्रमुख अबू रकाबा की मौत की पुष्टि की है। इज़राइल ने दावा किया कि रकाबा हमास के यूएवी, ड्रोन, पैराग्लाइडर के लिए ज़िम्मेदार था। उन्होंने 7 अक्टूबर के नरसंहार की योजना बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने पैराग्लाइडर पर इज़राइल में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों की भी कमान संभाली और आईडीएफ चौकियों पर ड्रोन हमलों के लिए जिम्मेदार थे।

एयरफोर्स चीफ को मार गिराने का दावा

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को हमास के लड़ाकों ने अचानक इजराइल पर हमला कर दिया था, हमास के हमले में 1400 से ज्यादा इजराइली नागरिकों की मौत हो गई है. इसके साथ ही सैकड़ों इजरायली नागरिकों को हमास ने बंधक बना लिया है. 7 अक्टूबर के हमले के बाद से इजराइल गाजा पट्टी में घुसकर हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है. गाजा पट्टी पर इजरायली हमले में अब तक 7500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. इस मामले में अब इजरायल ने हमास वायुसेना प्रमुख को मारने का दावा किया है

Share
अगला लेख → World Cup 2023 : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कल होगा भारत-इंं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *