मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले महिलाओं पर योगी सरकार का फोकस, स्कूटी से लोन तक बड़े ऐलान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान

सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें, होगा नुकसान

सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये चीजें, होगा नुकसान

हेल्थ डेस्क – रात को नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं। आप रात को गलत खाना खाकर परेशानी को और बढ़ाना नहीं चाहते होंगे। आप रात को क्या खाते हैं इसका आपकी नींद से लेकर आपके स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। कई तरह का खाना जहां अच्छी नींद और अच्छे पाचन का ध्यान रखता है। वहीं, रात को सही भोजन न करने पर आपके स्वास्थ्य शरीर को नुकसान भी हो सकता है। अगर आप अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी नींद चाहते हैं तो सोने से पहले न खाएं ये फूड:

विशेषज्ञ के अनुसार रात को अच्छी नींद के लिए शराब का सेवन नहीं करना चाहिए इससे आपका नर्वस सिस्टम एक तरह से जग जाता है और आपको घंटों तक जगाए रखता है इससे आपकी नींद प्रभावित होती हैं। इसलिए अल्कोहल से दूर रहना ही सही है।

पास्ता – शाम को या लेट नाइट भूख लगी हो तो पास्ता बनाना आसान है, लेकिन यह शाम को खाने के लिए सही स्नैक्स नहीं है। पास्ता में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होता है और अगर आप सोने जाने से पहले पास्ता खाते हैं तो वो सब फैट में बदल जाता है। इसी के साथ, पास्ता में तेल, चीज और क्रीम, टोमेटो सॉस भी होती है। इससे आपका बॉडी फैट बढ़ता है। इस कारण आपका ब्लड-शुगर लेवल बढ़ता है और आप रात को देर तक जगे रहते हैं।

चिप्स – रात को भूख लगे तो झटपट भूख भागने के लिए सबसे आसान है चिप्स का पैकेट खत्म कर देना, लेकिन चिप्स खाने में जितने आसान हैं, उन्हें रात में पचाना उतना ही मुश्किल काम है। प्रोसेस्ड फूड में भारी मात्रा में ग्लूटेमेट होता है, इससे नींद आने में आपरेशानि हो सकती है।

मसालेदार खाना – मसालेदार खाना आपके शरीर के तापमान को बढ़ा देता है जिसके चलते आप बेचैनी महसूस कर सकते हैं. रात को सोने से पहले अगर आप स्पाइसी खाना खाएंगे तो यह पेट में जलन भी पैदा कर सकता है. यह गैस और अपच के चलते आपको परेशानियां दे सकता है.

Share
अगला लेख → कपड़ा व्यापारी ने शोरूम का सारा सामान गरीबों को बांटा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *