मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

ग्रेटर नोएडा में होटल्स की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए प्लॉट आवंटन की नई स्कीम लायी योगी सरकार

ग्रेटर नोएडा में होटल्स की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए प्लॉट आवंटन की नई स्कीम लायी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार ने प्रदेश में नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इस क्रम में सीएम योगी की मंशा के अनुरूप यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 28 में तीन केटेगरी के होटल प्लॉट्स की ई-ऑक्शन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। यीडा ने इस नई स्कीम को बुधवार को लॉन्च किया है और इसमें प्लॉट पाने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। इस स्कीम के जरिए आवंटन में प्राप्त प्लॉट 90 वर्षों की लीज पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा। ई-ऑक्शन के जरिए भूमि प्राप्त करने वाले होटल निर्माणकर्ताओं को प्रथम चरण के कार्यों को तीन वर्ष जबकि पूरी परियोजना को 5 वर्षों के भीतर पूरा करना होगा। उल्लेखनीय है कि 3400, 5000 व 10000 स्क्वेयर मीटर क्षेत्रफल वाले इन प्लॉट्स की रिजर्व प्रीमियम प्राइस 20.10 से 62.06 करोड़ रुपए के बीच रखी गई है जबकि 02 से 6.3 करोड़ रुपए के बीच इन प्लॉट्स की ईएमडी वैल्यू निर्धारित की गई है।

आवेदनकर्ताओं को कई क्राइटेरिया पर उतरना होगा खरा

इस स्कीम के जरिए जिन तीन प्रकार की प्लॉटिंग्स के लिए ई-ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जाएगी उसका ब्रोशर यीडा की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। स्कीम ब्रोशर डाउनलोड की प्राइसिंग 50000 प्लस 18 प्रतिशत जीएसटी रखी गई है। इस स्कीम के जरिए जिन आवेदनकर्ताओं को प्लॉट्स आवंटित किए जाएंगे उन्हें पोजेशन प्राप्त करने के लिए संबंधित प्लॉट केटेगरी की रिजर्व प्रीमियम प्राइस का 40 प्रतिशत देना होगा। बाकी के 60 प्रतिशत को 5 वर्षों में 10 इंस्टॉलमेंट्स के जरिए चुकाया जा सकता है। वहीं, 3400 स्क्वेयर मीटर के प्लॉट के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति या संस्था की मिनिमम नेटवर्थ 15 करोड़ होनी चाहिए। साथ ही, पिछले तीन वर्षों व मौजूदा वर्ष के हिसाब से मिनिमम टोटल टर्नओवर 30 करोड़ रुपए होना चाहिए। इसी प्रकार, 5000 स्क्वेयर मीटर के प्लॉट्स के लिए मिनिमम नेटवर्थ 20 करोड़ तथा मिनिमम टोटल टर्नओवर 50 करोड़ होना चाहिए। इसी प्रकार, 10,000 स्क्वेयर मीटर के प्लॉट के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति या संस्था की मिनिमम नेटवर्थ 50 करोड़ तथा मिनिमम टोटल टर्नओवर 100 करोड़ रुपए होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए आवेदनकर्ताओं को यीडा ऑक्शन टाइगर ऑनलाइन गेटवे पर रजिस्टर करना होगा जिसकी कीमत 1000 रुपए निर्धारित की गई है।

बहुमंजिला होटल्स के निर्माण का रास्ता होगा साफ

इस ई-ऑक्शन प्रक्रिया के जरिए जिन होटल केटेगरीज के प्लॉट आवंटन का रास्ता साफ होगा उन्हें तमाम प्रकार की सहूलियतें भी मिलेंगी। उल्लेखनीय है कि आवंटन में भूमि प्राप्त करने वाले आवेदनकर्ता प्राप्त प्लॉट पर बहुमंजिला इमारत खड़ी कर सकते हैं और इसके लिए किसी प्रकार की हाइट रिस्ट्रिक्शंस लागू नहीं होंगी। हालांकि, 24 मीटर से ज्यादा हाइट वाले होटल्स की इमारतों को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से क्लियरेंस की जरूरत होगी। साथ ही, होटल के विकास का मास्टरप्लान यीडा की सभी शर्तों को ध्यान में रखकर निर्धारित किया जाएगा। वहीं, होटल का निर्माण करने वाले निर्माणकर्ताओं को ये सुनिश्चित करना होगा कि ग्राउंड क्लियरेंस 40 प्रतिशत रहेगा तथा प्रति 2 गेस्टरूम्स के हिसाब से पार्किंग स्पेस उपलब्ध हो। पूरी परियोजना में फ्लोर रेशियो एरिया (एफएआर) की वैल्यू 3.00 निर्धारित की गई है। वहीं, प्लॉट्स के निर्धारण में प्रिफरेंशियल कंडीशनिंग के लिए भी तमाम प्रकार के शुल्कों का निर्धारण किया गया है।

Share This
अगला लेख → Bihar : सरयू नदी में अचानक नाव पलटनें से 18 लोगों के डूबे , …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
23°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun