मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी की शुरू , नेताओं के साथ बैठक कर बनाई खास रणनीति

AAP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी की शुरू ,   नेताओं के साथ बैठक कर बनाई खास रणनीति

दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद मनीष सिसोदिया ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आज रविवार (18 अगस्त) को मनीष सिसोदिया ने विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई अभियान चलाने का फैसला किया है.

आम आदमी पार्टी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी. इसके साथ ही पार्टी विधायक कार्यकर्ताओं को अपने साढ़े चार साल के कामकाज की रिपोर्ट देगी. इसके बाद पार्टी पूरी दिल्ली में ऑटो संचार करेगी. जल्द ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं की बूथ मैपिंग भी होगी. बैठक के दौरान शीर्ष नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की नीति पर मंथन किया.

आम आदमी पार्टी तेज विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है

इस दौरान तय किया गया कि पार्टी दिल्ली और जनता के बीच कैसे जाएगी और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेगी. पिछली बैठक में मनीष सिसौदिया ने ऐलान किया था कि वह 14 अगस्त से हर विधानसभा में पदयात्रा निकालेंगे. दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Share
अगला लेख → महामंडलेश्वर पायलट बाबा का 86 साल की उम्र में निधन , वायु से…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *