मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

लखनऊ के 100 पार्कों का होगा मेकओवर, ओपन एयर जिम बनेगा जरिया

लखनऊ के 100 पार्कों का होगा मेकओवर, ओपन एयर जिम बनेगा जरिया

उत्तर प्रदेश के समेकित विकास के लिए प्रयासरत योगी सरकार प्रदेश के नागरिकों को उत्तम सुविधाएं का लाभ देने का मार्ग भी लगातार प्रशस्त कर रही है। प्रदेश भर में नागरिकों को वर्ल्ड क्लास एमिनिटीज का लाभ मिले इस क्रम में योगी सरकार ने प्रदेश के पार्कों में ओपन एयर जिम इक्विप्मेंट्स के इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया तेज कर दी है। सीएम योगी की मंशा अनुरूप इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसी कार्ययोजना को क्रियान्वित करते हुए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 100 पार्कों में ओपन एयर जिम इक्विप्मेंट्स के इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इस प्रक्रिया में तेजी लाते हुए ई-टेंडर जारी करते हुए ई-बिडिंग प्रक्रिया के जरिए कार्य आवंटित करने का निर्णय लिया है।

10 नवंबर है आवेदन की अंतिम तिथि

एलडीए द्वारा ई-टेंडर के जरिए जो आवेदन मांगे गए हैं उनके ऑनलाइन सबमिशन की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, 11 नवंबर को यह टेंडर खुलेगा जिसके जरिए कार्यों को पूर्ण करने वाले आवेदनकर्ता का निर्णय किया जाएगा। खास बात ये है कि इस टेंडर में ज्वॉइंट वेंचरिंग का प्रावधान नहीं है, यानी कि दो कंपनियां संयुक्त उपक्रम के तौर पर आवेदन नहीं कर सकतीं। इस टेंडर के अनुसार, केवल एक आवेदनकर्ता कंपनी या फर्म ही आवेदन की पात्र होंगी। जिन पात्र आवेदनकर्ता को यह टेंडर मिलेगा उन्हें 6 महीनों के अंदर लखनऊ के चिह्नित विभिन्न पार्कों में न केवल ओपन एयर जिम इक्विप्मेंट्स को इंस्टॉल करना होगा बल्कि 5 वर्षों तक उनके उचित रखरखाव को भी सुनिश्चित करना होगा।

3.66 करोड़ रुपए खर्च कर पार्कों का होगा मेकओवर

प्रदेश के पार्कों में ओपन एयर जिम इक्विप्मेंट्स के इंस्टॉलेशन के जरिए पार्कों के मेकओवर करने की प्रक्रिया को मूर्त रूप देते हुए एलडीए ने जो ई-टेंडर जारी किया है उसकी टेंडर फीस 4366 रुपए रखी गई है। वहीं, इस निविदा में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदनकर्ता को अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (ईएमडी) के तौर पर 7.32 लाख रुपए जमा कराने होंगे। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को दो चरणों में पूर्ण किया जाएगा। पहले चरण में फाइनेंशियल बिड जबकि दूसरे चरण में टेक्निकल बिड के जरिए पात्र आवेदनकर्ताओं का निर्धारण होगा। सभी आवेदनकर्ता एक बार में एक ही आवेदन दे सकेंगे और एक से ज्यादा आवेदन देने वाले आवेदनकर्ताओं का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। बिडिंग के जरिए जिस कंपनी या फर्म को यह टेंडर मिलेगा उसे सभी कार्यों की गुणवत्ता व रखरखाव को उत्तर प्रदेश शासन की रूलबुक के अनुसार सुनिश्चित करना होगा।

पार्कों में सुविधाएं बढ़ाकर स्वास्थ्य का लाभ देने पर फोकस

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार का फोकस पार्कों में उत्तम नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराकर जनता को उत्तम स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। प्रदेश की योगी सरकार लखनऊ के 2400 पार्कों समेत प्रदेश भर के पार्कों में यह सुविधा आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि इस क्रम में प्रदेश सरकार का फोकस 500 पार्कों में इस सुविधा को जल्द से जल्द पूर्ण करने पर है और इसी क्रम में 100 पार्कों में अगले 6 महीने के अंदर ओपन एयर जिम की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Tejas Box Office Collection : कंगना की फिल्म तेजस का बॉक्स ऑ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 90% 💨 6 km/h
Dehradun