मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली में प्रदूषण का कहर ,सरकार नेें स्कूल बंद रखनें के दिए आदेश, लोग हो रहे बीमार

दिल्ली में प्रदूषण का कहर ,सरकार नेें स्कूल बंद रखनें के दिए आदेश, लोग हो रहे बीमार

ताजा खबर देश की राजधानी दिल्ली से है, जहां राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 1 से 5वीं तक के बच्चों के लिए यह ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी, इसके अलावा 6वीं से 12वीं तक के स्कूल भी बंद रहेंगे, लेकिन उन्हें विकल्प दिया गया है, अगर संबंधित स्कूल चाहें तो ऑनलाइन क्लास जारी रख सकते हैं. इस बीच कक्षाएं बंद की जा सकती हैं।

वहीं, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की वायु गुणवत्ता सबसे खराब श्रेणी में है, राजधानी गैस चैंबर में तब्दील हो गई है. इस बीच, पिछले दो हफ्तों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 410 के खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जो एक गंभीर स्थिति है। खासकर शनिवार को पूरे दिन दिल्ली में प्रदूषण के रूप में कोहरा छाया रहा, रविवार को भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है.

इसके साथ ही दिल्ली में कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर 400 से 500 तक दर्ज किया गया है, जिससे पूरा इलाका गैस चैंबर जैसा हो गया है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो रहा है, कई जगहों पर एंटी-स्मॉग गन के इस्तेमाल के बावजूद प्रदूषण में कोई कमी नहीं आ रही है.

Share
अगला लेख → Diwali Loans Offer :दिवाली पर बैंकों ने पर दिया जबरदस्त ऑफर,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *