मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब चुनाव का BJP ने तय किया मुद्दा, अमित शाह बोले- ‘नशा मुक्त पंजाब’ पर लड़ेंगे चुनाव बहरीन की महिला SGPC सराय में कैसे पहुंची? AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब ‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इटावा DFO विकास नायक और चालक की मौत

महाराष्ट्र : उद्धव सरकार ने लिया फैसला ,नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल

महाराष्ट्र : उद्धव सरकार ने लिया फैसला ,नहीं खुलेंगे धार्मिक स्थल

मुंबई – महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी है इस गाइडलाइन में मेट्रो सेवा शुरू करने की अनुमति दी है,वही धार्मिक स्थलों को खोले जाने को लेकर फैसला नहीं लिया है.

मंदिरो को खोलने को लेकर बीजेपी लगातार सरकार पर हमलावर है, इसे लेकर राज्यपाल कोशियारी ने भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर धार्मिक स्थल खोले जाने का अनुरोध किया था. इस पत्र में इस्तेमाल शब्द को लेकर सत्तारूढ़ दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है.

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में मेट्रो ट्रेनों का संचालन कल से चरणबद्ध तरीके से करने की अनुमति देने का फैसला किया है. सरकार से अनुमति मिलने के बाद मुंबई मेट्रो ने कहा है कि शहर में 19 अक्टूबर से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा.दिशानिर्देशों के अनुसार, सरकार ने इसके साथ ही बृहस्पतिवार से सभी सरकारी और निजी पुस्तकालयों को फिर से खोलने की भी अनुमति दी जिसके लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.

सरकार ने एयरपोर्ट पर आने वाले घरेलू यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच के बाद अमिट स्याही से मुहर लगाना बंद करने का फैसला किया है. इसी तरह से रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच और उन पर मोहर लगाना भी बंद किया जाएगा.

Share
अगला लेख → हापुड़- ट्यूशन पढ़ने गयी छात्रा की थ्रीव्हीलर चालक ने की निर्म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *