Breaking-NewsHealth-News

देश में पिछले 24 घंटों में 6767 नए मामले सामने आए, अब तक 3867 लोगों की मौत

नई दिल्ली – देश में कोरोना वायरस के मामलों में दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है . लॉकडाउन के बावजूद भी संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही. देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमित मरीजों के 6767 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अबतक सबसे ज्यादा मामले हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में 147 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक एक लाख 31 हजार 868 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 3867 लोगों की मौत हो चुकी है. 54 हजार 441 लोग ठीक भी हुए हैं. जानें आपके राज्य में कोरोना वायरस का क्या हाल है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के राज्यों की तस्वीर कुछ इस प्रकार से सामने आ रही है महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1577, गुजरात में 829, मध्य प्रदेश में 281, पश्चिम बंगाल में 269, राजस्थान में 160, दिल्ली में 231, उत्तर प्रदेश में 155, आंध्र प्रदेश में 56, तमिलनाडु में 103, तेलंगाना में 49, कर्नाटक में 42, पंजाब में 39, जम्मू-कश्मीर में 21, हरियाणा में 16, बिहार में 11, केरल में 4, झारखंड में 4, ओडिशा में 7, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 3, असम में 4, और मेघालय में एक मौत हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button