मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Asian Champions Trophy : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, जापान को 4-0 से हराया

Asian Champions Trophy : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, जापान को 4-0 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का खिताब जीत लिया, जहां भारतीय महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में जापान को 4-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत ने दूसरी बार खिताब जीता है, इससे पहले शनिवार को देश की लड़कियों ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था.

जानकारी के मुताबिक एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का फाइनल रविवार को रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेला गया. जीत के बाद हॉकी इंडिया ने ट्विटर पर घोषणा की कि प्रत्येक खिलाड़ी को पुरस्कार राशि के रूप में तीन लाख रुपये दिए जाएंगे. इसके साथ ही सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 1.5 लाख रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे.

बात करें मैच की तो भारत के लिए संगीता कुमारी (17वें मिनट), नेहा (46वें मिनट), लालरेम्सियामी (57वें मिनट) और वंदना कटारिया (60वें मिनट) ने गोल किए। दूसरी ओर, कृत्रिम रोशनी के कारण मैच 50 मिनट देर से शुरू हुआ, जहां पहले क्वार्टर में भारत का दबदबा रहा।

Share
अगला लेख → Lucknow : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के पिछड़े वोट बैंक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *