मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी

एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ बनें देश के दूसरे सबसे चर्चित राजनेता , सोशल मीडिया हैशटैग ट्रैकिंग टूल ने जारी की रैंकिंग

एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ बनें देश के दूसरे सबसे चर्चित राजनेता , सोशल मीडिया हैशटैग ट्रैकिंग टूल ने जारी की रैंकिंग

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में से एक हैं। हैशटैग ट्रैकिंग टूल ‘ट्वीट बाइंडर’ ने इसकी पुष्टि की है। ट्वीटबाइंडर द्वारा जारी ताजा रैंकिंग के मुताबिक, अक्टूबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जिस राजनेता का अकाउंट सबसे ज्यादा चर्चित है, वह कोई और नहीं बल्कि मुख्यमंत्री योगी हैं।

 

यह ट्वीट बाइंडर रैंकिंग 1 से 31 अक्टूबर तक भारत में एक्स उपयोगकर्ताओं द्वारा पोस्ट की संख्या पर आधारित है। गौरतलब है कि ट्वीटबाइंडर एक हैशटैग एनालिटिक्स और फॉलोअर्स ट्रैकिंग टूल है। इसे ट्विटर हैशटैग एनालिटिक्स और ट्विटर मॉनिटरिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है।

राहुल गांधी से आगे निकले मुख्यमंत्री योगी!
ट्वीटबाइंडर की रैंकिंग के मुताबिक, अक्टूबर में एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के अकाउंट की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी दूसरे राजनेता हैं जिनकी चर्चा हुई है. सोशल मीडिया पर योगी की बढ़ती लोकप्रियता का ये जीता जागता उदाहरण है. लोकप्रियता के मामले में योगी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से काफी आगे हैं.

Share
अगला लेख → Asian Champions Trophy : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *