मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम

उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास कैम्प कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का विश्वास दिलाया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों के पास स्वयं जाकर उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।जनता दर्शन में ,अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने,भूमि विवाद, अतिक्रमण हटाने,सड़क बनवाने, विजली,दुर्घटनाओं से संबंधित , अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी।

जनता दर्शन मे वाराणसी , बहराइच, बाराबंकी, झांसी, बदायूं, आजमगढ़, कासगंज, लखीमपुर, गोण्डा, कन्नौज, फतेहपुर, बरेली, औरैया, प्रयागराज,बागपत, जालौन, आगरा, श्रावस्ती, मुरादाबाद, देवरिया, रामपुर, लखनऊ, इटावा, जौनपुर, मैनपुरी, सीतापुर, ललितपुर, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, सहित लगभग 3 दर्जन से अधिक ज़िलों से कई सैकड़ा लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत बलिया, पीलीभीत, प्रतापगढ़, ललितपुर, अमरोहा सहित अन्य कई जिलाधिकारियों, , औरैया, ललितपुर के पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, सीईओ ग्रेटर नोएडा सहित अन्य सम्बंधित उच्चाधिकारियों व शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

Share
अगला लेख → दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में होगा खास इंतजाम, कार्यक्रम का स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *