मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में होगा खास इंतजाम, कार्यक्रम का सीधा होगा प्रसारण, सजाएं जाएंगे सब मठ मंदिर

दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में होगा खास इंतजाम, कार्यक्रम का सीधा होगा प्रसारण, सजाएं जाएंगे सब मठ मंदिर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को लेकर अहम बैठक की. इस दौरान उन्होंने दीपोत्सव के सुचारु आयोजन, सुविधाओं की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. सीएम योगी ने कहा कि कानून-व्यवस्था की दृष्टि से यह समय संवेदनशील है. इसलिए हमें निरंतर सतर्क और सतर्क रहना होगा।

सीएम ने कहा कि 7 नवंबर से शुरू होने वाला दीपोत्सव हर साल की तरह शांति और सद्भाव के साथ संपन्न हो, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएं. शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों से जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ सख्ती से निपटें। माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

अयोध्या का दीपोत्सव अपनी भव्यता से बना चुका है पहचान

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या दीपोत्सव का कार्यक्रम आज पूरी दुनिया में अपनी भव्यता के लिए पहचाना जा रहा है. ऐसे में समारोह की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां की जानी चाहिए. 2017 से हर साल दीपोत्सव एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. इस साल के दीपोत्सव में अवधपुरी 21 लाख दीयों से जगमग होगी. इसके लिए दीपक, तेल, बाती, स्थान, स्वयंसेवक आदि की उचित व्यवस्था करनी चाहिए।

Share
अगला लेख → 61 देशों से पधारे मुख्य न्यायाधीशों नें की घोषणा कहा - बच्चो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *