मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

घर में इन तीन पौधों के उपाय से मिलेगी हर प्रकार की परेशानी से मुक्ति, कभी नही होगी धन की कमी

घर में इन तीन पौधों के उपाय से मिलेगी हर प्रकार की परेशानी से मुक्ति, कभी नही होगी धन की कमी

हिंदू धर्म में कुछ पौधों को बहुत पवित्र और शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिसके घर में ये पौधे लगे होते हैं उसके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और मां लक्ष्मी की कृपा भी लोगों पर बनी रहती है। हिंदू धर्म में चमत्कारी और दैवीय गुणों से भरपूर कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें अगर किसी व्यक्ति के घर में लगाया जाए तो उसकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी हो या फिर किसी मेहनत का नतीजा नहीं, ऐसे में ये पौधे व्यक्ति की हर परेशानी को दूर कर सकते हैं। आइए इनमें से कुछ दिव्य महत्व वाले पौधों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पीपल का पेड़

 पीपल का पेड़ धन से जुड़ी हर समस्या का समाधान करता है। पीपल के पेड़ को खुली जगह या मंदिर के पास लगाना चाहिए। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने और शाम के समय दीपक जलाने से बहुत लाभ होता है।

शमी का पौधा

हिंदू धर्म में माना जाता है कि अगर घर में तुलसी के साथ शमी का पौधा भी हो तो व्यक्ति को सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। दरअसल शमी को शनिदेव का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। शमी के पौधे की पूजा करने से भक्तों पर मां लक्ष्मी के साथ-साथ शनिदेव की कृपा भी बनी रहती है।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन शाम को तुलसी के पौधे में दीपक जलाता है तो उस पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने लगती है। ध्यान रखें कि मंगलवार और रविवार को तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए।

Share
अगला लेख → UP के गोरखपुर में सड़क हादसा , ट्रक ने खड़ी बस को मारी जोरदा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *