मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP के गोरखपुर में सड़क हादसा , ट्रक ने खड़ी बस को मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत

UP के गोरखपुर में सड़क हादसा , ट्रक ने खड़ी बस को मारी जोरदार टक्कर, 6 की मौत

गोरखपुर में गुरुवार-शुक्रवार की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोरखपुर-कुशीनगर हाईवे पर जगदीशपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक और बस में टक्कर हो गई। बस पंचर होने के कारण सड़क पर खड़ी थी। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई. इस बीच 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों को 5 एंबुलेंस से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर है. सूचना पर एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

बस गोरखपुर से पडरौना जा रही थी

दरअसल, गोरखपुर से एक अनुबंधित बस यात्रियों को लेकर पडरौना जा रही थी. जगदीशपुर के मल्लपुर के पास बस का पहिया पंक्चर हो गया। बस को सड़क के किनारे खड़ा किया गया और ड्राइवर और कंडक्टर ने दूसरी बस मंगवाई। गोरखपुर की ओर से एक डाउन बस आई और यात्रियों को बैठा रही थी। कुछ यात्री बस में बैठ गये। जबकि कुछ दोनों बसों के बीच में खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी.

सड़क हादसों में 6 की मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों की मौत पर ही मौत हो गई है। उस पर पहिया चढ़ा हुआ है. जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं. इनमें एक दर्जन लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. 4 अन्य घायलों की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई. उधर, हादसे के बाद अफसरों ने जिले और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया है। बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने पर डॉक्टरों को बुलाया गया है। दुर्घटनास्थल पर पहुंची पांच एंबुलेंस से घायलों को सदर और मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. पुलिस के मुताबिक, बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे.

Share
अगला लेख → World Cup 2023 : अहमदाबाद में आज होगा दक्षिण अफ्रीका और अफगा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *