मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Ayodhya Deepotsav : 22.23 लाख दीपों से जगमगाई श्रीराम नगरी , बना वर्ल्ड रिकार्ड

Ayodhya Deepotsav : 22.23 लाख दीपों से जगमगाई श्रीराम नगरी , बना वर्ल्ड रिकार्ड

मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की अयोध्या नें दीपोत्सव 2023 में 22.23 लाख दीपक जलाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस बार यह संख्या पिछले वर्ष 2022 में जलाए गए 15.76 लाख दीपों से लगभग छह लाख 47 हजार अधिक थी। ड्रोन से की गई दीपों की गिनती के बाद दीपोत्सव ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या के प्रति प्रतिबद्धता ने एक बार फिर इस प्राचीन शहर को विश्व रिकॉर्ड सूची में स्थान दिला दिया है।

रिकॉर्ड के निर्माण में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों, इंटर कॉलेजों के शिक्षकों और छात्रों, गैर सरकारी संगठनों ने प्रमुख भूमिका निभाई। दीप प्रज्वलन के निर्धारित समय पर ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ के उद्घोष के साथ एक-एक करके 22.23 लाख दीपक जलाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों द्वारा रिकॉर्ड की घोषणा करते ही पूरी अयोध्या ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठी।

Share
अगला लेख → World Cup 2023 : बेंगलुरु में आज होगा भारत और नीदरलैंड्स के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *