मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

World Cup 2023 : बेंगलुरु में आज होगा भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला

World Cup 2023 : बेंगलुरु में आज होगा भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबला

वर्ल्ड कप में आज (12 नवंबर) भारत और नीदरलैंड की टीमों के बीच भिड़ंत होगी. यह इस टूर्नामेंट का आखिरी लीग मैच होगा. दोनों टीमें दोपहर 2 बजे बेंगलुरु के केएम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मैदान पिछले कुछ सालों से चौकों और छक्कों की बरसात के लिए जाना जाता है. यहां आईपीएल में खूब रन बरसते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सफेद गेंद के दोनों फॉर्मेट (वनडे और टी20) में खूब रन बरसते हैं. आज के मैच में पिच का मिजाज कुछ ऐसा ही हो सकता है.

27 मैचों में 17 बार 300+ का स्कोर बनाया

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक कुल 27 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें 13 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. वहीं, 14 बार रन का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है. वैसे यहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना पसंद करती है. इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 401 रन है, जो न्यूजीलैंड ने इसी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था. वहीं, न्यूनतम स्कोर 156 है. ये स्कोर भी इसी वर्ल्ड कप के दौरान बना है. खास बात यह है कि यहां खेले गए 27 मैचों में 17 बार टीमों ने 300+ का स्कोर बनाया है।

Share
अगला लेख → उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा , सुरंग धंसने से फंसे कई मजदूर, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *