मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 40 लोगों की तबियत बिगड़ना शुरू

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 40 लोगों की तबियत बिगड़ना शुरू

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे को करीब 5 दिन बीत चुके हैं. घटना स्थल के बाहर मौजूद बाकी मजदूरों और परिजनों के सब्र का बांध टूट रहा है. देहरादून से लेकर दिल्ली तक अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक भी चल रही है.

देशवासियों की जुबान पर दुआएं हैं. लेकिन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे 40 मजदूरों ने हौसला बरकरार रखा है. हालांकि, मजदूरों को सिरदर्द और उल्टी की शिकायत हो रही है. सुरंग के बाहर युद्ध स्तर पर जीवन रक्षा और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने वहां तैनात डॉक्टरों को भी साफ निर्देश दिया है कि अंदर फंसे लोगों के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दिया जाए.

उत्तरकाशी सीएमओ आरसीएस पंवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अंदर फंसे कुछ लोगों ने सिरदर्द और जी मिचलाने की समस्या बताई है. उनकी मदद के लिए ग्लूकोज, मल्टीविटामिन, ड्राई फ्रूट्स, जरूरी दवाएं छह इंच पाइप के जरिए पहुंचाई जा रही हैं।

Share
अगला लेख → J&K News : सेना को मिली बड़ी सफलता ,कुलगाम में तीन आतंकियों …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *