मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

J&K : राजौरी में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक लश्कर आतंकी को किया ढेर

J&K : राजौरी में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक लश्कर आतंकी को किया ढेर

जम्मू के राजौरी में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया है. आतंकी के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है.

उसे आतंकवादी डांगरी-कांडी हमलों का मास्टरमाइंड बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. जिसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने आतंकी को मार गिराया.

वहीं, गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आकस्मिक गोलीबारी में एक सैनिक की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर के फगवारी गली में एक बाड़ के पास दुर्घटनावश गोली चलने से राइफलमैन मधु सिंह की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा, इस बात की पुष्टि की जा रही है कि गोली गलती से जवान की ही सर्विस राइफल से चली है.

Share
अगला लेख → मौसम बदलने के साथ फैल रहा निमोनिया , जानें बचाव के तरीके

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *