मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सुपोषित और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त भारत का आधार बनेंगे : योगीआदित्यनाथ

सुपोषित और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त भारत का आधार बनेंगे : योगीआदित्यनाथ

लखनऊ : रामलला 500 वर्षों के बाद 22 जनवरी को अपने स्वयं के मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इससे पहले प्रदेश में 3 से 6 साल के बच्चों को मिड डे मील की तर्ज पर गर्म बना हुआ भोजन परोसने के कार्य का शुभारंभ अयोध्या से होना अत्यंत ही शुभ कार्य है। सुपोषित और स्वस्थ बच्चे ही सशक्त भारत का आधार बनेंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां पुलिस लाइन स्थित कंपोजिट विद्यालय से हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने 403 करोड़ की लागत से 35 जनपदों में 3401 आंगनवाड़ी केंद्रों का शिलान्यास किया। साथ ही अयोध्या रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल का भी लोकार्पण किया।

बेहतर परिणाम देते हैं अंतरविभागीय समन्वय से होने वाले कार्य

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि मिड डे मील की तर्ज पर गर्म बना हुआ भोजन अलग अलग मेन्यू के आधार पर अलग अलग दिन परोसने की ये योजना विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में इन्सेफेलाइटिस का उदाहरण देते हुए कहा कि अंतरविभागीय समन्वय के चलते जो बीमारी 40 साल में 50 हजार बच्चों को निगल गई उसे हमने चार साल में नियंत्रित कर लिया। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि अंतरविभागीय समन्वय से योजनाओं पर कार्य हो तो बेहतर परिणाम आ सकते हैं।

सैकड़ों कान्हाओं को संभालना सौभाग्य की बात

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1.90 लाख आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें दो करोड़ से अधिक लाभार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 6 प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती हैं। पहली बार प्रदेश में हो रहा है कि 3 से 6 साल के 80 लाख बच्चों को हॉट कुक्ड मील प्रदान करने के कार्य का शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। आप सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि कान्हा को द्वापर युग में यशोदा मइया ने बचपन में पाला था, मगर आप सैकड़ों कान्हाओं की सेवा करने, उनके पोषण और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही सशक्त भारत की आधारशिला को मजबूत बनाने का प्रयास कर रही हैं। ये आपका सौभाग्य है कि आपको यह अवसर मिला है।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → राजौरी में वीरगति को प्राप्त पैरा कमांडो सचिन लौर को सीएम यो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *