मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

राजौरी में वीरगति को प्राप्त पैरा कमांडो सचिन लौर को सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

राजौरी में वीरगति को प्राप्त पैरा कमांडो सचिन लौर को सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त अलीगढ़ निवासी पैरा कमांडो सचिन लौर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा कि राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए जनपद अलीगढ़ निवासी पैरा कमांडो श्री सचिन लौर जी को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

इस दुःखद घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति। बता दें कि अलीगढ़ के टप्पल के नगरिया गोरौला गांव निवासी पैरा कमांडो सचिन लौर 2019 में सेना में भर्ती हुए थे। सचिन 2021 में स्पेशल फोर्स में कमांडो बने। वर्तमान में वह राजौरी में पैरा टू रेजीमेंट में तैनात थे। बुधवार को आतंकियों से लोहा लेते वक्त वह वीरगति को प्राप्त हो गये। 8 दिसंबर को सचिन की शादी होने वाली थी।

Share
अगला लेख → फिल्म रिलीज से पहले विक्की पहुंचे अमृतसर के गोल्डन टेंपल , श…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *