मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Noida : वेनिस मॉल में अचानक फिल्म बंद करवाकर सिनेमाघर पर प्रशासन नें की कार्यवाही , जानें पूरा मामला

Noida : वेनिस मॉल में अचानक फिल्म बंद करवाकर सिनेमाघर पर प्रशासन नें की कार्यवाही , जानें पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा में जिला प्रशासन ने बकाया वसूली के लिए एक बड़े अभियान के तहत ग्रैंड वेनिस मॉल के सिनेमा हॉल को सील कर दिया है। बताया गया है कि मॉल के मालिक पर 1.95 करोड़ की रकम बकाया है। जानकारी के मुताबिक जिले के कई बिल्डर बकाएदारों की सूची में शामिल हैं. बार-बार नोटिस देने वालों ने बकाया नहीं चुकाया है। इसमें वेनिस मॉल भी शामिल है। 1.95 करोड़ रुपये का भुगतान न करने पर प्रशासन ने कसाना के वेनिस मॉल स्थित सिनेमा हॉल को सील कर दिया है।

उस वक्त सिनेमाघर में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 चल रही थी। अधिकारियों ने बीच में फिल्म को रूकवाकर सिनेमाज पर सील कर दिया है। ये वेनिस मॉल भसीन इंफ्राट्रेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड का है। एसडीएम अंकित कुमार ने बताया कि उक्त बिल्डर पर यूपी रेरा का 1.95 करोड़ रुपये बकाया है।

काफी बार दिया गया था नोटिस

बिल्डर को कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन इसके बावजूद उसने पैसा जमा नहीं किया। अब जिलाधिकारी के आदेश पर ग्रैंड वेनिस मॉल स्थित सिनेमा हॉल को सील कर दिया गया है. बता दें कि दादरी तहसील में अलग-अलग बिल्डरों पर करीब 500 करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा उक्त तहसील के अंतर्गत बिल्डरों पर 100 करोड़ रुपये बकाया है।

Share
अगला लेख → प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प को पूरा करेगी यात्रा: सीए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *