मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प को पूरा करेगी यात्रा: सीएम योगी

प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प को पूरा करेगी यात्रा: सीएम योगी

लखनऊ : विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े 9 वर्षों में अपने महत्वपूर्ण निर्णयों, दूरदर्शी सोच एवं योजनाओं से देश भर में जो माहौल बनाया है, वह किसी भारतीय से छिपा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संकल्प में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं काफी सहायक बनी हैं, जिसका भव्य रूप आज हम सभी को देखने को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले कुछ वर्षों में विकसित भारत की संकल्पना को स्थापित करेगी। इसमें हम सब का भी योगदान जरूरी है। इसी उद्​देश्य से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया।
ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगमन पर गुरुवार को निशातगंज स्थित वाल्मीकि नगर में कहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, प्रमाण पत्र, आवास की चाबी एवं आयुष्मान कार्ड वितरित कर सीधा संवाद भी किया।

2014 से पहले चेहरा देखकर बनाई जाती थीं योजनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ था। उसके बाद कई सरकारें बनीं। इन्होंने काम भी किया होगा और देश का पैसा भी खर्च किया होगा, लेकिन दुनिया में वर्ष 2014 से पहले भारत की छवि एवं यहां के लोगों के बारे में क्या धारणा थी, लेकिन दुनिया में आज क्या छवि है, यह हम सब देख रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दर्शाता है। वर्ष 2014 से पहले देश में चेहरा देखकर योजनाएं बनाई जाती थीं। उसमें भी जमकर बंदरबांट का खेल होता था। उनके एजेंडे में गरीब, सामान्य नागरिक, महिलाएं और नौजवान शामिल नहीं होते थे। आज देश में गरीबों और जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, गरीबों के घर में निशुल्क शौचालय, जनधन अकाउंट योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम सम्मान निधि और पीएम स्वनिधि जैसी तमाम लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। यह योजनाएं पहले क्यों नहीं चलायी गई, जबकि देश भी वही है और सरकार के आय के स्त्रोत भी वही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साढ़े 9 वर्षों में देश में 12 करोड़ परिवारों को फ्री शौचालय, 4 करोड़ परिवारों को आवास, आयुष्मान भारत के तहत 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी गयी। इसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 55 लाख से अधिक परिवारों को आवास, 3 करोड़ परिवारों को शौचालय, 10 करोड़ लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ दिया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष और विधायक निधि के जरिये विधायक अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए पैसे उपब्लध करा रहे हैं। कोरोना काल से देश में निरंतर 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा दी जा रही है।

विकास के एजेंडे को पीछे धकेलने वालों से रहें सावधान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार आपके बारे में सोच रही है तो आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंच प्रण के संकल्प को पूरा करने में अपना भरपूर सहयोग दें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश का विकास नहीं चाहते हैं। वह परिवारवाद, जातिवाद, मत और मजहब के आधार पर समाज को बांटने का कुत्सित प्रयास कर विकास के एजेंडे को पीछे धकेलना चाहते हैं। इससे हम सभी को बाहर आना होगा तभी गरीब के चेहरे पर उसके सपनों की खुशहाली लाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर वर्ष 2047 में देश आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा तो उस समय भारत वसुधैव कुटुंबकम के भाव के साथ दुनिया को अपने साथ लेकर चलने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। इसके लिए गुलामी की मानसिकता को समाप्त करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर नागरिक को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। इसी के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण मिशन से जुड़ी सभी योजनाओं की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई, जिसका लाभ 60 हजार महिलाएं सीधे-सीधे रोजगार के जरिये उठा रही हैं। वहीं बैंकिंग सुविधा का लाभ ग्रामीणों को देने के लिए बीसी सखी बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं। वे इस योजना से जुड़कर अपने परिवार के साथ ग्रामीणों को बैंक से पैसा निकालने, जमा करने और बैंकिंग संबंधी उनकी समस्याओं का समाधान करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि भारत विकसित संकल्प यात्रा के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जा रहा है। एेसे में प्रदेश के 57000 से अधिक ग्राम पंचायत और 762 से अधिक नगर निकायों में वीडियो वैन के जरिये कार्यक्रम को सफलता की नई ऊंचाइयां पर पहुंचाया जाएगा।

Share This
अगला लेख → UP : घर लौट रहे बाप-बेटे की बाइक दीवार से टकराई , दोनों की द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun