Bollywood NewsMovie

शादी के बंधन में बंधे एक्टर रणदीप हुड्डा , इस एक्ट्रेस के साथ लिए सात फेरे

रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने 29 नवंबर को इम्फाल, मणिपुर में सात फेरे लिए, जहां रणदीप और लिन ने अपने खास दिन पर पारंपरिक मणिपुरी शादी का विकल्प चुना। शादी के वक्त रणदीप मणिपुर की खास पगड़ी और सफेद रंग की धोती-कुर्ता पहने नजर आए।

दुल्हन लिन लैशराम को बांस और मोटे कपड़े से बनी बेलनाकार स्कर्ट पहने देखा गया। बाटा डेन लिन उम्र में रणदीप से 10 साल छोटी हैं, वह मणिपुर की जानी-मानी मॉडल हैं, इसके साथ ही वह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हैं। शादी के खास दिन लिन सफेद और गुलाबी रंग की साड़ी के साथ मणिपुरी पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

जहां उन्होंने अपने लुक को सोने के आभूषणों से पूरा किया, वहीं वह अपने रिश्तेदारों के साथ-साथ रणदीप की ओर देखकर मुस्कुरा रही थीं। सफेद कुर्ता पायजामा पहने खड़े लिन लैशराम को देख रहे थे रणदीप.

Related Articles

Back to top button