मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow : वीसी इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश के बाद एलडीए का बाबू निलंबित , घूसखोरी का लगा आरोप

Lucknow : वीसी इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश के बाद एलडीए का बाबू निलंबित , घूसखोरी का लगा आरोप

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने शनिवार को कनिष्ठ लिपिक अरविंद कश्यप को निलंबित कर दिया। अरविंद कश्यप पर नामांतरण के नाम पर आवंटियों से पैसे ऐंठने और फाइलों से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब कर आवंटियों के काम को प्रभावित करने का आरोप है.

जिसके संबंध में आवंटियों द्वारा जनता अदालत सहित विभिन्न मंचों पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष ने बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिये गये हैं.

अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि कनिष्ठ लिपिक अरविंद कश्यप के खिलाफ आवंटी चेतन सक्सेना ने शिकायत दर्ज कराई थी। चेतन सक्सेना के मुताबिक अरविंद ने जानकीपुरम योजना के सेक्टर जी स्थित भवन संख्या एलआईजी-45 का नाम बदलने के साथ ही म्यूटेशन शुल्क ऑनलाइन जमा करने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की।

आरोप है कि 10 हजार रुपये एडवांस लेने के बाद भी अरविंद कश्यप ने उसका काम पूरा नहीं किया. जांच में पाया गया कि उस समय कार्य विभाजन के अनुसार सेक्टर जी का कार्य भी अरविंद कश्यप द्वारा नहीं देखा जा रहा था। इसके बावजूद अरविंद कश्यप ने चेतन सक्सेना को अपना काम करने के लिए ब्लैकमेल कर पैसे वसूले ।

Share
अगला लेख → दिव्यांगजनों की पेंशन को 300 से बढ़ाकर हमने 1000 रुपए किया :…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *