मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दो वर्ष में 16 हजार विदेशी श्रद्धालुओं ने काशी पुराधिपति के दर पर झुकाए शीश

दो वर्ष में 16 हजार विदेशी श्रद्धालुओं ने काशी पुराधिपति के दर पर झुकाए शीश

वाराणसी :  श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण 13 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी ने किया था। दो वर्ष में करीब 13 करोड़ भक्तों ने यहां आकर दर्शन किए। इनमें विदेशी भक्तों की भी काफी संख्या रही। दो वर्ष में लगभग 16 हजार विदेशी श्रद्धालुओं ने काशी पुराधिपति के दर पर शीश झुकाए। श्री काशी विश्वनाथ धाम विदेशी मेहमानों की भी श्रद्धा का केंद्र बन गया है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद लगभग 15930 से अधिक विदेशी मेहमानों ने काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए बुकिंग कराई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां बाबा के भक्तों की सुविधा व सुगमतापूर्वक दर्शन के लिए समय-समय पर निरीक्षण के दौरान निर्देश देते रहते हैं। सीएम योगी का प्रयास है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

2023 में 2022 से दोगुने से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
नव्य व दिव्य श्री काशी विश्वनाथ मंदिर भव्य स्वरूप लेने के बाद भारतीय व विदेशी भक्तों की संख्या नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम व विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद् के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि धाम के लोकार्पण (13 दिसंबर 2021) से छह दिसंबर 2023 तक 15,930 से अधिक विदेशी भक्तों ने विश्वनाथ मंदिर के सुगम दर्शन के लिए बुकिंग कराई थी। उन्होंने बताया कि पिछले साल (2022) की तुलना में इस साल इनकी बुकिंग लगभग दोगुने से अधिक है।

दो वर्ष में करीब 13 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
13 दिसंबर 2021 को लोकार्पण से 6 दिसंबर 2023 तक काशी पुराधिपति के दरबार में रिकॉर्ड लगभग 12 करोड़ 92 लाख 24 हज़ार से अधिक लोगों ने शीश नवाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों का नतीजा है काशी में धार्मिक पर्यटन दिन ब दिन नए आयाम छूता जा रहा है।

Share
अगला लेख → Pilibhit News : लापरवाही बना रही मासूम को कुपोषण का शिकार जा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *