मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बिहार चुनाव प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हुए कोरोना संक्रमित

बिहार चुनाव प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हुए कोरोना संक्रमित

पटना – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है. उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.

उन्होंने ने ट्वीट करते हुए लिखा की मैं लॉकडाउन के बाद से हर दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के लिए रुक जाऊं और छुट्टी ले लूं! मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं और फिलहाल आइसोलेशन में हूं. डॉक्टर्स की सलाह पर दवा और उपचार ले रहा हूं.’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि ‘जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे Covid-19 टेस्ट जरूर करवा लें. सभी लोग अपना ध्यान रखें.’

देवेंद्र फडणवीस से पहले बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सुशील मोदी के अलावा पार्टी के दो बड़े नेता शाहनवाज हुसैन और राजीव प्रताप रूडी भी कोरोना संक्रमित पाये गए थे. बिहार में पहले फेज की वोटिंग 28 अक्टूबर को होनी है.नेताओ का कोरोना पॉजिटिव होना भाजपा के लिए बड़ा झटका है

Share
अगला लेख → MP अनुप्रिया पटेल ने 'MIRZAPUR'वेब सीरीज का किया विरोध, जांच…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *