मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

जेब खर्च के पैसो से मजदूरों को प्लेन से भेजा झारखंड, CM ने कहा “शुक्रिया”

जेब खर्च के पैसो से मजदूरों को प्लेन से भेजा झारखंड, CM ने कहा “शुक्रिया”

रांच – झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नोएडा की उस बारह साल की लड़की का आभार व्यक्त किया है, जिसने अपनी जेब खर्च के 48 हजार रुपये से झारखंड के तीन श्रमिकों का हवाई किराया चुका कर उन्हें नोएडा से झारखंड भेजने में मदद की.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट में कहा,नोएडा की 12 वर्षीय निहारिका की संवेदनशीलता के लिए आभार और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं. आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा की 12 वर्षीय निहारिका द्विवेदी ने तीन प्रवासी श्रमिकों को हवाई मार्ग से झारखंड भेजने के लिए अपनी बचत में से 48 हजार रुपये का अंशदान किया.

निहारिका ने बताया कि श्रमिकों को झारखंड पहुंचाने में यह मदद करते हुए निहारिका ने कहा,समाज ने हमें बहुत कुछ दिया है और इस संकट में उसे वापस करना हमारी जिम्मेदारी है.

बता दें हाल ही में मजदूर महाराष्ट्र के मुंबई से एक स्पेशल चार्टर विमान के जरिये रांची लाये गए थे. इस विमान से कुल 180 लोगों को मुंबई से रांची भेजा गया जिसमें मजदूर, कामगार, बच्चे, और महिलाएं शामिल थीं. बताया जा रहा है कि इन लोगों को मुंबई से स्पेशल विमान के जरिये रांची भेजने का जो खर्च था वो नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बेंगलुरु के पुराने छात्रों और कुछ संगठनों ने मिलकर उठाया था.

Share
अगला लेख → पासपोर्ट कार्यालय खोला गया 50 % को ही मिलेगा अपॉइंटमेंट

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *