मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

सलमान ख़ान के क़रीबी दोस्त संगीतकार वाजिद ख़ान का निधन

सलमान ख़ान के क़रीबी दोस्त संगीतकार वाजिद ख़ान का निधन

बॉलीवुड डेस्क – मुंबई की बॉलीवुड नगरी से आज बुरी खबर आयी । मशहूर संगीतकार वाजिद का निधन हो गया वाजिद अपने जोड़ीदार साजिद ख़ान के साथ मिलकर साजिद-वाजिद के युगल नाम से फ़िल्मों में संगीत की रचना करते थे। इस जोड़ी ने सलमान ख़ान की कई फ़िल्मों में हिट म्यूज़िक दिया है। वाजिद के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है।

42 साल के वाजिद का निधन सोमवार की सुबह मुंबई के एक अस्पताल में हुआ। रिपोर्ट में म्यूज़िक कंपोज़र सलीम मर्चेंट के हवाले से बताया गया कि वाजिद चेम्बूर के सुराना अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे, जहां उनकी हालत बिगड़ती चली गयी उन्हें किडनी की समस्या थी जिसका कुछ वक़्त पहले ही ट्रांसप्लांट हुआ था। हाल ही में उन्हें किडनी संक्रमण का पता चला था। पिछले चार दिनों से वो वेंटिलेटर पर थे। उनकी हालत ख़राब होती चली गयी। किडनी संक्रमण से शुरुआत हुई और फिर हालत गंभीर होती चली गयी

लॉकडाउन में रिलीज़ हुए सलमान के गाने प्यार करो ना और भाई भाई का संगीत वाजिद नेे साजिद के साथ मिलकर दिया था। यह गाना यू-ट्यूब पर रिलीज़ हुआ। वाजिद ने जोड़ीदार साजिद के साथ सिगिंग रिएलिटी शो सारेरामापा 2012 और सारेगामापा सिंगिंग सुपरस्टार में मेंटॉर का काम किया था।

Share
अगला लेख → आज का राशिफल - 2.6.20

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *