मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Kaushambi News : निर्माणाधीन सीढ़ी का स्लैब भरभरा कर गिरा,तीन लोग दबे,एक की मौत,दो गंभीर,

Kaushambi News : निर्माणाधीन सीढ़ी का स्लैब भरभरा कर गिरा,तीन लोग दबे,एक की मौत,दो गंभीर,

यूपी के कौशाम्बी जिले में निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी का स्लैब अचानक भरभरा कर गिर गया, मलबे में दब कर घर के मालिक की मौत हो गई जबकि 2 मजदूर गंभीर घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अलीपुरजीता गांव की है जहा राजेंद्र कुमार (35) पुत्र मेवा लाल अपने परिवार सहित रहते थे, परिवार में पत्नी व 2 बेटी एक लड़का है, राजेंद्र कुमार अपने घर का निर्माण पिछले कई दिनों से करा रहे थे, प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को काम करने मजदूर केशव प्रसाद, मेवा लाल पहुंचे,सीढ़ी का स्लैब 2 दिन पहले लगा था, जिसके नीचे मालिक एवम मजदूर काम करने लगे। अचानक तेज आवाज के साथ स्लैब का लिंटर का सपोर्ट टूट गया और स्लैब का पूरा मलबा नीचे गिर गया,जिसमें दब कर राजेंद्र की मौत हो गई जबकि दोनों मजदूर घायल हो गए।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया जहा उनका इलाज किया जा रहा है,वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।वही घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Share
अगला लेख → UP News : भारी मात्रा में ट्रक में और निजी गोदाम में भरा मिल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *