मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नें दीपक पुनिया व बजरंग पुनिया से की मुलाकात

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नें दीपक पुनिया व बजरंग पुनिया से की मुलाकात

पहलवानों और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच लगातार खींचतान चल रही है. इस बीच आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी हरियाणा के पहलवान दीपक पुनिया के गांव पहलवानों से मिलने पहुंचे हैं.

बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जहां पहलवानों का कहना है कि सरकार को यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में जब बृजभूषण के करीबी संजय सिंह अध्यक्ष चुने गए तो साक्षी मलिक ने विरोध में कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया, जबकि बजरंग पुनिया ने अपना पद्म श्री पीएम आवास के सामने फुटपाथ पर छोड़ दिया. इसके बाद सरकार ने फेडरेशन को निलंबित कर दिया, इस बीच विनेश फोगाट ने भी अपना अर्जुन अवॉर्ड और मेजर ध्यानखंड खेल रत्न छोड़ने का ऐलान कर दिया.

राहुल गांधी झज्जर जिले के छारा गांव पहुंचे और वहां वीरेंद्र अखाड़े में मौजूद पहलवानों से मुलाकात की. इस दौरान बजरंग पूनिया भी मौके पर नजर आए. दीपक और बजरंग पुनिया ने अपनी कुश्ती की शुरुआत छारा गांव के वीरेंद्र अखाड़े से की थी, छारा गांव दीपक पुनिया का गांव है।

Share
अगला लेख → UP News : आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा , दो की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *