World-News

AMAZON INDIA देगा 20 हजार लोगों को अस्थायी नौकरी

नई दिल्ली – E -Commerce कंपनी अमेजन इंडिया ने रविवार को कहा कि वह भारत अन्य देशों में उपभोक्ताओं की मदद के लिये ग्राहक सेवा संगठन में 20 हजार लोगों को अस्थायी आधार पर नौकरियां देने जा रही है.

कंपनी के अनुसार ये नौकरियां कस्टमर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिये की जा रही हैं. अगले छह महीनों में हैदराबाद, पुणे, कोयम्बटूर, नोएडा, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़, मंगलुरु, इंदौर, भोपाल और लखनऊ में ये नियुक्तियां की जायेंगी.

कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि अधिकांश पद अमेजन के ‘वर्चुअल ग्राहक सेवा’ कार्यक्रम का हिस्सा हैं. इसके तहत घर से काम करने की सुविधा दी जाती है. इनके लिये न्यूनतम शैक्षणिक अहर्ता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होगी और अंग्रजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु या कन्नड़ में दक्षता की आवश्यकता होगी. ये लोग ई-मेल, चैट, सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से उपभोक्ताओं को सेवाएं देंगे.

Related Articles

Back to top button