Uncategorized

MP के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत फिर गंभीर

लखनऊ – मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है उनकी तबियत एक बार फिर गंभीर हो गई है। उन्हें फिलहाल बाई रेप वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन वे उसे बर्दाश्त नहीं कर सके। सोमवार को उन्हें ट्रेकोस्टॉमी के माध्यम से फिर क्रिटिकल केयर वेंटिलेटर पर रखा गया है।हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अस्पताल जाकर उनका हाल जाना था

मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि पिछले सप्ताह राज्यपाल की हालत में सुधार हुआ था। ऐसे में उन्हें बाई रेप वेंटिलेटर के सहारे ऑक्सीजन दी जा रही थी। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

Related Articles

Back to top button