CrimeNational-News

दोषी पुलिस वालों पर चलेगा हत्या का मुकदमा – आईजी कानपुर

कानपुर – शुक्रवार को हुए हत्या कांड जिसमे 8 पुलिसकर्मियों की मौत के मामले में विकास दुबे की तलाशी को लेकर पुलिस की कई टीम लगी है कानपुर आईजी मोहित अग्रवाल का कहना कि विकास दुबे के सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

मोहित अग्रवाल ने कहा कि अभी पूरा चौबेपुर थाना शक के घेरे में है कितने पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे से बात की किसने दबिश की जानकारी दी किसने बिजली काटने के लिए फोन किया इस मामले की जांच चल रही है, बिजली पहले काटी या बाद में इसकी भी जांच हो रही है।

किसी की भी भूमिका सामने आने पर दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा उन पर पुलिसकर्मियों की हत्या करने के आरोप में कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस में किसने फोन किया इसकी जांच चल रही है

मकान ढहाने के मामले में आईजी का कहना कि मकान की दीवारों में असलहे छिपे होंने की सूचना थी जिस पर मकान गिराया गया

Related Articles

Back to top button