Breaking-News

लखनऊ का ‘हज हाउस’ बनेगा कोविड केयर सेंटर

लखनऊ – लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या में रोज़ इजाफा हो रहा है इसके चलते लखनऊ के जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि राजधानी लखनऊ स्थित हज हाउस को कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया जाए और वहां करीब एक हजार बिस्तरों की व्यवस्था की जाए. राजधानी के सरोजिनी नगर स्थित हज हाउस हज यात्रा पर जाने यात्रियों ठहरने के उपयोग किया जाता है लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से हज यात्रा स्थगित कर दी गई है, इसलिए इसे कोविड केयर सेंटर में बदला जा रहा है.

DM अभिषेक प्रकाश ने बुधवार को हज हाउस का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को कोविड 19 को ‘मेडिकल एण्ड हेल्थ केयर सेंटर’ के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है. जिलाधिकारी ने जिले में बिना लक्षण वाले कोविड 19 मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर यह फैसला लिया है.

Related Articles

Back to top button