Uncategorized

साप्ताहिक LOCKDOWN में खुलेंगी शराब और बीयर की दुकानें

लखनऊ – उत्तर प्रदेश सरकार ने साप्ताहिक लॉकडाउन में शराब व बीयर की दुकानें खुली रखने के आदेश दिए हैं। मगर यह आदेश कन्टेनमेंट जोन के बाद की दुकानों पर ही लागू होगा।

आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर.भूसरेड्डी ने सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक आदि को गुरुवार को एक शासनादेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सभी देसी व अंग्रेजी शराब व बीयर की फुटकर दुकानों, माडल शाप, भांग की दुकानों जो कंटेनमेंट जोन के बाहर संचालित हैं की संचालन अवधि सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक होगी। दैवीय आपदा, सर्वव्यापी महामारी, महामारी, कानून व्यवस्था आदि के हालात में उपरोक्त व्यवस्था में बदलाव के लिए आबकारी आयुक्त को अधिकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button