Uncategorized

यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन तक हो सकती है लगातार बारिश

लखनऊ – मौसम विभाग ने शनिवार 25 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ये सिलसिला 27 जुलाई तक रहने के आसार हैं।

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई या बौछारें पड़ीं। गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह के दरम्यान प्रदेश में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर बारिश लखीमपुर खीरी के धरौहरा में दर्ज की गई।

इसके अलावा कुशीनगर मेरठ के मवाना, खीरी के शारदानगर,बिजनौर के बाह व धामपुर में एल्गिनब्रिज व तुर्तीपार में 2-2 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

लखनऊ और आसपास के इलाकों में शुक्रवार की सुबह भारी बारिश हुई। पूरा दिन इस इलाके में बादलों का डेरा पड़ा रहा। शुक्रवार को सुबह से शाम के बीच लखनऊ में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा फुर्सतगंज में 8, बहराइच में 4, सुल्तानपुर 3.5, बरेली में 4, प्रयागराज में 1.5, गोरखपुर में 1, कानपुर में 2 सेण्टीमीटर बारिश रिकार्ड की गयी।

Related Articles

Back to top button