Posted By : Admin

गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्तार अंसारी की पत्नी पर 50 हजार का इनाम रखा

गाजीपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। माफिया डॉन रहे मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अफसा अंसारी पर अब कुल ₹1 लाख का इनाम घोषित हो चुका है। गाजीपुर पुलिस ने हाल ही में अफसा अंसारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया है। इससे पहले मऊ पुलिस भी उन पर ₹50,000 का इनाम घोषित कर चुकी थी।

गाजीपुर पुलिस ने 15 दिवसीय एक विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने इनामी अपराधियों की एक सूची जारी की है, जिसमें 29 नाम शामिल हैं। इन्हीं में अफसा अंसारी का नाम भी है।

गौरतलब है कि गाजीपुर पुलिस पहले भी अफसा अंसारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित कर चुकी थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया गया है। मऊ पुलिस की ओर से पहले से ही ₹50,000 की घोषणा की जा चुकी थी। इस तरह अब अफसा पर कुल इनाम ₹1,00,000 हो गया है।

गाजीपुर पुलिस द्वारा घोषित इनामी अपराधियों की सूची इस प्रकार है:

  1. अफसा अंसारी, पत्नी मुख्तार अंसारी, निवासी युसुफपुर, थाना मुहम्मदाबाद, गाजीपुर – ₹50,000
  2. अंकित राय उर्फ प्रदीप, इमलिया, थाना नन्दगंज – ₹50,000
  3. प्रहलाद गोंड, डहरा कला, थाना सैदपुर – ₹50,000
  4. करमेश गोंड, डहरा कला, थाना सैदपुर – ₹50,000
  5. सोनू मुसहर, मनिया, थाना गहमर – ₹25,000
  6. बबलू पटवा, कोट किला कोहना, थाना कोतवाली – ₹25,000
  7. छोटे लाल, चाड़ीपुर, थाना करण्डा – ₹25,000
  8. विभाष पाण्डेय उर्फ रिकू/संजय पाण्डेय, दुबैथा, थाना रामपुर मांझा – ₹25,000
  9. विरेंद्र दूबे उर्फ भुट्टन, अलीपुर बनगावां, थाना नन्दगंज – ₹25,000
  10. विशाल पासी, सिहोरी, थाना नन्दगंज – ₹25,000
  11. बिट्टू किन्नर, रामपुर बंतरा, थाना नन्दगंज – ₹25,000
  12. गोपाल, सिहोरी, थाना नन्दगंज – ₹25,000
  13. अंकुर यादव, नसरतपुर, थाना बिरनो – ₹25,000
  14. विनोद यादव, मुसापुर जुलाबगंज, थाना कोड़ा (कटिहार, बिहार) – ₹25,000
  15. रामचन्द्र कुमार, मिश्रपुर, थाना दुर्गावती (भभुआ, कैमूर, बिहार) – ₹25,000
  16. अशोक यादव उर्फ छोटू, त्योखर, थाना सिधारी (आजमगढ़) – ₹25,000
  17. शहाबुद्दीन उर्फ शब्बू, सरदासपुर, थाना रसड़ा (बलिया) – ₹25,000
  18. मु. इरमान उर्फ विक्की, सरदासपुर, थाना रसड़ा (बलिया) – ₹25,000
  19. शहजाद खान, सरदासपुर, थाना रसड़ा (बलिया) – ₹25,000
  20. मु. सद्दाम उर्फ विशाल, सरदासपुर, थाना रसड़ा (बलिया) – ₹25,000
  21. गौस मोइनुद्दीन अंसारी, युसुफपुर, हाल पता: लखनऊ – ₹25,000
  22. राजा कुमार राय, बिन्दगाँवा, थाना डोरीगंज (सारण, बिहार) – ₹25,000
  23. नेऊर उर्फ गुड्डु बनवासी, बाराचवर, थाना करीमुद्दीनपुर – ₹25,000
  24. लखीन्दर, भैदपुर पाण्डेय मोड़, थाना जमानियां – ₹25,000
  25. पप्पू, बउरी कठवा मोड़, थाना नोनहरा – ₹25,000
  26. छोटू गौड़, पिपरीडीह, थाना सरायलखन्सी (मऊ) – ₹25,000
  27. अशोक कुमार, तेघरा चौराहा, थाना बिहिया (भोजपुर, बिहार) – ₹25,000
  28. शम्मी उर्फ गांधी उर्फ सोनू, फुलवारी शरीफ, थाना फुलवारी शरीफ (पटना, बिहार) – ₹25,000
  29. आजाद कुरैशी उर्फ भोलू, बारा रकबा, थाना गहमर – ₹25,000

पुलिस का कहना है कि इन सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Share This