Posted By : Admin

शादी के तीन साल बाद सामने आया बड़ा खुलासा, यूपी में समधी-समधन हुए फरार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। यहां एक महिला और उसके समधी के बीच प्रेम संबंध का मामला उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों एक साथ घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

यह मामला तब सामने आया जब दातागंज कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर गांव निवासी ट्रक ड्राइवर सुनील कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी ममता (43), जो चार बच्चों की मां है, 11 अप्रैल को अचानक लापता हो गई। साथ ही उसने घर में रखे सभी जेवरात और नकदी भी साथ ले ली।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ममता अपने समधी शैलेंद्र के साथ फरार हुई है। तीन साल पहले ममता ने अपनी बेटी की शादी शैलेंद्र के बेटे से करवाई थी। लेकिन धीरे-धीरे ममता और शैलेंद्र के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं, और फिर दोनों एक दिन भाग निकले।

पीड़ित पति सुनील ने बताया कि वह ट्रक चालक है और अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। इसी दौरान ममता और शैलेंद्र के बीच प्रेम संबंध बन गए।

फिलहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दातागंज के क्षेत्राधिकारी (सीओ) केके तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने न सिर्फ इलाके में सनसनी फैला दी है बल्कि यह सवाल भी खड़े कर दिए हैं कि सामाजिक रिश्तों की सीमाएं आखिर क्यों और कैसे टूट रही हैं।

Share This