Posted By : Admin

टीम इंडिया से छुट्टी मिलने के बाद अभिषेक नायर ने वापस घर जाने का फैसला किया

हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बड़ा निर्णय लिया, जिसके तहत स्ट्रेंथ एंड कंडीशन कोच सोहम देसाई, फील्डिंग कोच टी दिलीप और असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को उनके पद से हटा दिया गया था। अब आईपीएल 2025 में अभिषेक नायर की वापसी देखने को मिली है, जब वह एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़ गए हैं। इस बारे में जानकारी खुद केकेआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर दी।

केकेआर के ट्वीट में यह बताया गया कि अभिषेक नायर अब असिस्टेंट कोच की भूमिका में टीम के साथ जुड़ेंगे। इससे पहले भी अभिषेक नायर केकेआर से जुड़े हुए थे, जहां वह पिछले सीजन तक बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे थे। केकेआर ने जो ट्वीट किया उसमें अभिषेक नायर को उनकी जर्सी में दिखाया गया है। उनके भारतीय टीम से बाहर होने का एक मुख्य कारण शितांशु कोटक का बल्लेबाजी कोच के रूप में टीम से जुड़ना था, जो 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बने थे।

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं। टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 में ही जीत हासिल की है। फिलहाल केकेआर 6 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। इस सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें बाकी के 7 मैचों में शानदार प्रदर्शन करना होगा। केकेआर का अगला मैच 21 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से है।

Share This