Posted By : Admin

गोरखपुर में मेगा ब्लॉक की वजह से 22 ट्रेनों का संचालन प्रभावित, गोरखधाम हमसफर और वंदे भारत रद्द

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और गोरखपुर कैंट स्टेशन के बीच तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का कार्य जारी है। इसी के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है, जिसके चलते रेलवे ने टेस्टिंग ब्लॉक दिया है। इस मेगा ब्लॉक की वजह से गोरखपुर स्टेशन के सात प्लेटफॉर्म अस्थायी रूप से बंद रहेंगे, केवल प्लेटफॉर्म नंबर एक और तीन से ही ट्रेन संचालन होगा। इस स्थिति से करीब 22 ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव किया गया है।

उत्तर-पूर्व रेलवे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी साझा की है। प्रभावित ट्रेनों में प्रमुख रूप से गोरखधाम हमसफर, वंदे भारत, चोरी-चौरा एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी और गोरखपुर-कोलकाता शामिल हैं, जिनमें से कई गाड़ियाँ 26 अप्रैल 2025 से रद्द कर दी गई हैं।

प्रभावित ट्रेनों की जानकारी:

  1. 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस – हावड़ा से 26 अप्रैल को 4 घंटे, 1 मई को 6 घंटे और 2 मई को 2 घंटे देरी से चलेगी।
  2. 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस – 27 और 30 अप्रैल को क्रमशः 3 और 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
  3. 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस – 27 अप्रैल को 5 घंटे और 30 अप्रैल को 3 घंटे की देरी से चलेगी।
  4. 19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस – 1 मई को कामाख्या से 5 घंटे विलंब से रवाना होगी।
  5. 15090 गोमतीनगर-गोड्डा एक्सप्रेस – 2 मई को 4 घंटे की देरी से चलेगी।
  6. 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस – 2 मई को लखनऊ से 3 घंटे लेट रवाना होगी।
  7. 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस – 2 मई को 5 घंटे की देरी से चलेगी।
  8. 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस – 2 मई को 4 घंटे लेट चलाई जाएगी।
  9. 15909/15910 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस – 1 मई को मार्ग में नियंत्रित की जाएगी।
  10. 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस – 2 मई को मार्ग में नियंत्रित होकर चलेगी।
  11. 05306 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा स्पेशल ट्रेन – 3 मई को मार्ग में नियंत्रित चलाई जाएगी।
  12. 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस – 27 अप्रैल को 5 घंटे लेट चलेगी।
  13. 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस – 27 अप्रैल को 5 घंटे और 30 अप्रैल को 1 घंटा 30 मिनट लेट चलेगी।
  14. 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस – 27 अप्रैल को 4 घंटे देरी से और 30 अप्रैल को वाराणसी मंडल में 1.5 घंटे रोकी जाएगी।
  15. 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस – 27 अप्रैल को 4 घंटे, 30 अप्रैल को 2.5 घंटे, और 2 मई को 5 घंटे देरी से रवाना होगी।
  16. 12512 तिरुवनंतपुरम-गोरखपुर एक्सप्रेस – 27 और 29 अप्रैल को बस्ती स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी, बस्ती से गोरखपुर के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।
  17. 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस – 26 अप्रैल को बस्ती में यात्रा समाप्त करेगी, आगे का सफर रद्द रहेगा।
  18. 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस – 26 अप्रैल को देवरिया सदर में समाप्त होगी, देवरिया से गोरखपुर तक रद्द।
  19. 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस – 26 अप्रैल को भटनी में यात्रा समाप्त करेगी, भटनी से गोरखपुर तक रद्द।
  20. 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (27 अप्रैल) – संचालन बहाल हुआ है, लेकिन अब देवरिया सदर में यात्रा खत्म होगी।
  21. 12572 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस – 26 अप्रैल को नकहा जंगल में यात्रा समाप्त करेगी, वहां से गोरखपुर तक सेवा रद्द।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा करने से पहले अपने ट्रेन नंबर और समय की पुष्टि रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से जरूर कर लें।

Share This