Posted By : Admin

फिरोजाबाद : पूर्व जिला पंचायत सदस्य को गोली मारने के बाद चाकू से किया गया हमला

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के टूंडला थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदाबाद गांव में शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू कुशवाह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। यह घटना बाजार क्षेत्र में हुई, जहां हमलावरों ने पहले पप्पू को घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फिर चाकुओं से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, हत्या की वजह पुरानी रंजिश हो सकती है। घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि हमलावरों ने पहले फायरिंग की और फिर चाकू से कई वार किए, जिससे पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और पुलिस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।

यह हत्याकांड पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। बताया गया है कि पप्पू कुशवाहा के भाई ने करीब दस साल पहले आरोपियों के परिवार के एक युवक की हत्या कर दी थी, जिसके बाद से दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Share This