आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने शुरुआती कुछ मुकाबले हारने के बाद शानदार वापसी की है और लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज की। वर्तमान में मुंबई इंडियंस तीसरे स्थान पर है। उन्होंने अपना पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला, जिसमें मुंबई ने 54 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास में एक नई उपलब्धि हासिल की है। वह आईपीएल में 150 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई ने अब तक 271 मैच खेले हैं, जिनमें से 148 मैचों में उन्हें जीत मिली है, और दो मैचों में उन्होंने सुपर ओवर में जीत हासिल की है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की सूची में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आता है। सीएसके ने 248 मैचों में से 140 मैचों में जीत प्राप्त की है।
तीसरे स्थान पर तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स हैं, जिन्होंने 261 मैच खेले हैं, और 133 मैचों में जीत हासिल की है।
चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम है, जिन्होंने 266 मुकाबलों में से 128 मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि, स्टार खिलाड़ियों से सजी इस टीम ने अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है।
पांचवे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स का नाम है, जिन्होंने 261 मैचों में से 117 मैचों में जीत दर्ज की है। दिल्ली भी अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

