Posted By : Admin

पार्षद ससुर ने चचेरी बहू को शादी से पहले के वीडियो से ब्लैकमेल करते हुए किया रेप

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां के एक पार्षद ने अपनी चचेरी बहू को ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता के शादी से पहले का एक वीडियो लेकर आरोपी उसे धमका रहा था। इस मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की बेटी की मेडिकल जांच जीएमसीएच में कराई गई है। आरोपी पार्षद और अन्य साथी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पीड़िता ने थाने में बताया कि शादी से पहले वह एक व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात करती थी, जिसे लेकर उसने वीडियो बना लिया था और उसे वायरल भी कर दिया गया। यह वीडियो हाल ही में एक रिश्तेदार के हाथ लग गया। इसके बाद उसका चचेरा ससुर उस वीडियो का सहारा लेकर एक महीने से उसे ब्लैकमेल कर रहा था और जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था।

महिला ने बताया कि 13 मई को जब उसका पति घर पर नहीं था, तब आरोपी उसके घर में घुस आया और धमकी देकर संबंध बनाने की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो उसकी बेटी घर आ गई, जिससे वह उस वक्त बच गई। लगातार ब्लैकमेल और डर से परेशान होकर महिला ने पति को पूरी बात बताई। पति जब आरोपी से पूछताछ करने गया तो आरोपी के बड़े भाई ने गाली-गलौज और मारपीट की, साथ ही धमकी भी दी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में लगी है।

Share This