Health-News

आराम के बाद भी लगातार थकान? हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा, जानिए शरीर के जरूरी संकेत

यदि आप पूरी नींद लेने और आराम करने के बावजूद थकान महसूस कर रहे हैं, तो यह हार्ट अटैक का इशारा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर कई बार हार्ट से जुड़ी गंभीर समस्या के संकेत देने लगता है, जिन्हें नजरअंदाज करना जानलेवा हो सकता है।

थकान के साथ-साथ सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ, छाती में दर्द या बेचैनी, और बदन में कमजोरी महसूस होना ऐसे संकेत हैं जो हार्ट अटैक के पूर्व चेतावनी के तौर पर सामने आते हैं। खास कर महिलाओं में ये लक्षण और भी भ्रमित कर सकते हैं, इसलिए इन्हें गंभीरता से लेना जरूरी है।

मेडिकल एक्सपर्ट बताते हैं कि जब दिल को पर्याप्त रक्त नहीं मिल पाता, तब शरीर ऊर्जा की कमी महसूस करता है और सामान्य से ज्यादा थकान लगती है। यह स्थिति अक्सर दिल की धड़कन में अनियमितता, ब्लॉकेज या हाई ब्लड प्रेशर के कारण उत्पन्न होती है।

इसलिए यदि बार-बार आराम के बावजूद थकान महसूस हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें। समय पर जांच और इलाज से हार्ट अटैक का खतरा कम किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button