Posted By : Admin

इस बीज को अपनी रोजाना डाइट में जरूर शामिल करें, करेगा शरीर की संपूर्ण देखभाल

कद्दू के बीज दिखने में तो मामूली लगते हैं लेकिन इसके फायदे इतने ज्यादा है कि आज इन्हें सुपरफूड की कैटेगरी में रखा गया है. चाहे आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं. ये बीज आपके हर काम आते हैं.

आजकल सेहत के प्रति जागरूक लोग अपने खानपान में सुपरफूड्स को खास जगह दे रहे हैं। इन्हीं में से एक है कद्दू के बीज। दिखने में भले मामूली लगें, लेकिन फायदे इतने जबरदस्त कि वैज्ञानिको और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स ने इन्हें सुपरफूड की कैटेगरी में शामिल किया है।

कद्दू के बीज में ज़िंक, मैग्नीशियम, आयरन और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये न सिर्फ इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं बल्कि दिल की सेहत सुधारने, शुगर लेवल कंट्रोल करने और नींद की क्वालिटी बेहतर करने में भी मददगार साबित होते हैं।

डाइट एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोज़ाना एक मुट्ठी कद्दू के बीज को स्नैक के तौर पर या सलाद में डालकर खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। यही वजह है कि आज कद्दू के बीज को “हिडन पावर-हाउस ऑफ न्यूट्रिशन” कहा जा रहा है।

पोषण का खजाना
कद्दू के बीज में ज़िंक, मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बड़े स्तर पर पाए जाते हैं। यही वजह है कि इनके सेवन से शरीर की छोटी-सी से छोटी जरूरत से लेकर बड़ी से बड़ी सेहत की समस्या तक पर असर देखा जाने लगा है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि एक छोटी-सी मुट्ठी कद्दू के बीज रोजाना खाने से शरीर को पर्याप्त मिनरल्स और विटामिन्स मिलते हैं, जिनकी भरपाई अक्सर हमारी रोजाना की डाइट से पूरी तरह नहीं हो पाती।

Share This