Uncategorized

30 सितंबर तक सार्वजनिक स्थान पर सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन पर रोक जारी

लखनऊ – उत्तर प्रदेश सरकार ने फिर कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन व कार्यक्रम किए जाने की अनुमति नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ऐसा पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन किए जाने के साथ ही सोशल मीडिया पर सतर्क नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास से वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने मुहर्रम, गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अराजकता व अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। जिले के टॉप टेन व थाना स्तर पर टॉप टेन की सूची में दर्ज अपराधियों पर कार्रवाई की जाए। बीट प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए। लगातार फुट पेट्रोलिंग की जाए। समाज विरोधी व राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ समय से कार्रवाई की जाए। 

Related Articles

Back to top button