Uncategorized

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने किया कंगना रनौत का समर्थन, बोलीं- लोकतंत्र में बोलने की स्वतंत्रता के अधिकार को बचाना चाहिए

मुंबई – महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की पत्नी अमृता फडनवीस ने अभिनेत्री कंगना रनौत का समर्थन किया है. कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से करके राजनीतिक विवाद में घिर गई हैं. अमृता ने कंगना का नाम न लेते हुए कहा की लोकतंत्र में बोलने की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति के अधिकार को बचाना चाहिए चाहे हम किसी के साथ सहमत हो या नहीं.

अमृता ने अपने ट्वीट में लिखा,”कोई क्या कहता है उस पर सहमत नहीं हो सकते, लेकिन लोकतंत्र में हमें अभिव्यक्ति के अधिकार को बचाना चाहिए! बोलने की स्वतंत्रता, विश्वास की स्वतंत्रता, आंदोलन की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता को दबाया नहीं जा सकता! हमारे पास दलीलें हो सकती हैं लेकिन आलोचकों के पोस्टर को चप्पलों से पीटना गलत है.”

Related Articles

Back to top button