भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी फिल्मों से ज्यादा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। ताज़ा घटनाक्रम में ज्योति सिंह ने फिर से सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डालकर सुसाइड की धमकी दी है। इस पूरे मामले में अब खेसारी लाल यादव भी सामने आ गए हैं और उन्होंने ज्योति सिंह का खुलकर सपोर्ट किया है।
ज्योति सिंह ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो काफी परेशान नज़र आईं। वीडियो में उन्होंने बताया कि वो पवन सिंह से मिलने लखनऊ स्थित उनके घर गई थीं, लेकिन उन्हें घर के अंदर जाने नहीं दिया गया। इतना ही नहीं, वहां पुलिस भी मौजूद थी और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। वीडियो में ज्योति सिंह कहती दिखीं कि उन्हें लगातार बेइज्जत किया जा रहा है और मानसिक तौर पर तोड़ दिया गया है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो वो जान दे देंगी।
इसी बीच, खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वो ज्योति सिंह के लिए सहानुभूति जताते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा,
“भाभी का इतना बड़ा अपराध तो नहीं है। आप इतने लोगों को माफ कर सकते हैं तो उन्हें भी माफ कीजिए। अगर मैं उन्हें अपनी बेटी की तरह देखता हूं, तो सोचता हूं कि अगर मेरी बेटी के साथ ऐसा होता तो… दया आती है भाभी पर।”
खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को भी सीधा संदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा,
“मैं पवन सिंह से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन उनकी गलतियों पर पर्दा नहीं डाल सकता। मैं उनका चमचा नहीं हूं। जो गलत है, वो गलत है। पवन सिंह मेरा घर नहीं चलाते कि मैं उनकी हर बात को सही कहूं।”
पवन सिंह और ज्योति सिंह का यह विवाद सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ज्योति सिंह का वीडियो भी खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें वो बार-बार अपनी जान देने की बात कहती दिख रही हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इन बड़े नामों के बीच चल रहा यह विवाद फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों को लेकर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

