Breaking-News

कोरोना अभी खत्म नही हुआ है,वैक्सीन पर काम चल रहा है – प्रधानमंत्री

नई दिल्ली – आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया,प्रधानमंत्री ने लोगो से अपील की है कि कोरोना से अभी भी बचने की जरूरत है ये अभी खत्म नही हुआ है

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अमेरिका हो, या फिर यूरोप के दूसरे देश, इन देशों में कोरोना के मामले कम हो रहे थे, लेकिन अचानक से फिर बढ़ने लगे जब तक सफलता पूरी न मिल जाए, लापरवाही नहीं करनी चाहिए,जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आ जाती, हमें कोरोना से अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना है

बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। अनेक देश इसके लिए काम कर रहे हैं। हमारे देश के वैज्ञानिक भी vaccine के लिए जी-जान से जुटे हैं। भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं कोरोना की vaccine जब भी आएगी, वो जल्द से जल्द प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचे इसके लिए भी सरकार की तैयारी जारी है। एक-एक नागरिक तक vaccine पहुंचे,इसके लिए तेजी से काम हो रहा है

एक कठिन समय से निकलकर हम आगे बढ़ रहे हैं, थोड़ी सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है, हमारी खुशियों को धूमिल कर सकती है। जीवन की ज़िम्मेदारियों को निभाना और सतर्कता ये दोनो साथ साथ चलेंगे तभी जीवन में ख़ुशियाँ बनी रहेंगी

Related Articles

Back to top button