Breaking-News

पुलिस स्मृति दिवस: मुख्यमंत्री योगी ने की पुलिस की तारीफ,कहा कोविड-19 से निपटने में निभाई अहम भूमिका

लखनऊ – आज पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

इस मौके पर मुखयमंत्री ने कहा की 2019-20 में उत्तर प्रदेश पुलिस के नौ जवान शहीद हुए हैं। शहीद के परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। 26 करोड़ रुपये 122 शहीदों के परिजनों को दिए,बिकरू कांड की बात करते हुए उन्होंने कहा की इस कांड में शहीद पुलिस कर्मियों को 50 लाख की जगह एक करोड़ रुपये दिए गए। मनोबल बढ़ाने के लिए 26 जनवरी और 15 अगस्त को विभिन्न पदक दिए गए।

योगी ने पुलिस के लिए किए गए कामों को गिनाया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस है, 125 बदमाश एनकाउंटर में मारे गए हैं, जबकि 2607 घायल हुए हैं।सभी अपराधी जेल में हैं या मारे गए हैं। इस दौरान सीएम योगी ने पुलिस बल द्वारा किए गए काम की तारीफ की, उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने के लिए पुलिस ने अहम भूमिका निभाई,आज देश भर के पुलिस शहीदों को याद किया गया। 1 सितंबर 2019 से 31 अक्तूबर 2020 तक कुल 264 पुलिस जवान अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए हैं। इसमें यूपी के कुल 9 पुलिस कर्मी शामिल हैं।

 

Related Articles

Back to top button